Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मतलोडा के द्वारा “मेहंदी प्रतियोगिता” का आयोजन।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 18, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मतलोडा में करवा चौथ व्रत के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कॉलेज में सांस्कृतिक विभाग की देखरेख में छात्राओं ने मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रोफेसर पूजा झा व प्रीति चोपड़ा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए छात्राओं द्वारा लगाई गई मेहंदी का निरीक्षण किया। जिसमें तमन्ना ने प्रथम, दिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व राखी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वंशिका, नैंसी, श्रुति, हरमीत व वन्दना मौजूद रहे। कॉलेज में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्देशक प्रोफेसर (डॉ.) राजेश गार्गी ने बच्चों के आकर्षक डिजाइनों की बहुत प्रशंसा की। उनोहने कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर गुरमीन कौर के कार्यों की सराहना की।
विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि मेहंदी एक आयुर्वेदिक औषधि है यह कई प्रकार की बीमारियों से बचाती है इसीलिए प्राचीन काल से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
निर्देशक प्रोफेसर (डॉ.) राजेश गार्गी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनकी सराहना की। साथ ही उन्हें अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने और अपने कौशल में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments