‘आत्महत्या रोकथाम’ पर ‘दृष्टिकोण को बदलो’ चिन्तन के साथ व्याख्यान का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : पानीपत के सुप्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब व स्वास्थ्य विभाग, हरीयाणा के संयुक्त तत्वावधान में “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस” पर आयोजित सप्तदिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अन्तर्गत ‘आत्महत्या रोकथाम’ पर ‘दृष्टिकोण को बदलो’ चिन्तन के साथ व्याख्यान का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग एवं रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विक्रम कुमार द्वारा नागरिक अस्पताल से पधारे विनोद एवं डॉ. संगीता को स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट करके किया गया । प्राचार्य डॉ गर्ग ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में असफलता का भय, भविष्य की चितां, एकांत आदि के कारण प्रायः विद्यार्थी अवसाद का शिकार हो जाते हैं किंतु उत्तम विचार, व्यवहार व दिनचर्या से इसे ठीक किया जा सकता है। नागरिक अस्पताल से आए श्री विनोद ने बहुत ही सरल भाषा में रोचक ढंग से तनाव, अवसाद , नशा, आत्महत्या एवं अन्धाविश्वास के विषय में व्यक्ति, घरेलू, गाम्रीण, नगरीय, शैक्षणिक संस्थान आदि के स्तर पर व्याप्त छोटे-बड़े कारणों व उनके निवारणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपयुक्त सभी समस्याओं से होने वाले लक्षणों का भी विवेचन किया। उन्होंने प्रश्नोत्तर के माध्यम से छात्रों का शंका समाधान किया। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त टोल फ्री नंबर (18008914416) भी बताया जिस पर विद्यार्थी अपनी समस्याएं बताकर निःशुल्क सुझाव व समाधान प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सुश्री संगीता ने विद्यार्थियों से व्याख्यान संबंधित प्रश्न पूछे व उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विक्रम कुमार ने आगंतुक महानुभावों का भूरिशः धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम के विषय को समसामयिक बताया व विद्यार्थियों को अपने समय का सकारात्मक सदुपयोग करने का सन्देश दिया | कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया | मंच संचालन डॉ अंजलि ने किया | संगीता ने कार्यक्रम की सफल पूर्णता में मुख्य भूमिका निभाई | कार्यक्रम में डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग, सोनिया, पवन कुमार, अजयपाल सिंह, डॉ. राजेश कुमार, ईरा गर्ग, सोनिया वर्मा, डॉ. नीतू मनोचा एवं अश्वनी गुप्ता उपस्थित रहे |

Comments