राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मतलौडा में जॉब फेयर अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन.
BOL PANIPAT : 25 अक्टूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मतलौडा में प्रिंसिपल रंजना शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जॉब फेयर अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन करवाया गया। इस जॉब मेले मिल्टन एलिवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पानीपत बेरी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड करनाल और शिव इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड ब्राह्मण माजरा इन तीन बड़ी कंपनियों ने भाग लिया। इस जॉब फेयर में 62 बच्चों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया और जिसमें 26 बच्चों को इन कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप और जॉब ऑफर की गई। इस अवसर पर मनोज ग्रोवर एंप्लॉयमेंट ऑफिसर पानीपत भी मौजूद रहे। इसके अलावा रश्मि शिवाजी, सतीश कुमार, विकास नांदल, प्रदीप खड़ी, बलिंदर सिंह, भारत भूषण ,सोनू शर्मा, ईश्वर,सोमदत्त शर्मा, विनय मौजूद रहे।

Comments