हर घर तिरंगा अभियान का ज़िले के गांवों में भी बना जबरदस्त माहौल
BOL PANIPAT ,13 अगस्त। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री के द्वारा आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान का गांवों में भी जबरदस्त माहौल बन रहा हैं। एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज़ादी के 75वें वर्ष में स्वतंत्रता दिवस को देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों के छोटे बच्चों सहित हर युवा व बुजुर्ग व्यक्ति में इस महापर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। ज़िले के हर गांव सहित शहर की सभी कालोनियों में तिरंगा यात्रा निकाल कर इस महापर्व पर आमजन में एक नई राष्ट्र भक्ति की चेतना जगाई जा रहीं हैं।

Comments