Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


छठ पूजा महोत्सव पर जिला पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 6, 2024 Tags: , , , , ,

-गोहाना व असंध जीन्द की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का रूट किया डायवर्ट

BOL PANIPAT : 6 नवम्बर 2024, लोक आस्था के महापर्व छठ पर पूजा अर्चना करने के लिए नदियों व सरोवरों किनारे वीरवार 7 नवम्बर को घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में महापर्व पर जिला पुलिस द्वारा समय रहते सुरक्षा के सभी पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि छठ पर्व पर हर वर्ष की भांति जिले में इस बार भी गोहाना रोड पर एनएफएल रजवाहा, जाटल रोड नहर, असंध रोड थर्मल रजवाहा, सैनी कॉलोनी, बाबरपुर ड्रेन नंबर एक व दो, नारायणा दिल्ली पैरलल नहर पुल व यमुना किनारें घाटों पर पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ेगा। जिला पुलिस द्वारा घाटों पर पर्याप्त सख्या में पुलिसकर्मियों की डयूटी लगा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही गोहाना व असंध जीन्द की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि असंध व गोहाना रोड पर वीरवार को दोपहर 1 बजै से साय 8 बजे तक व शुक्रवार को अल सुबह 3 बजै से 9 बजै तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। असंध की तरफ से आने वाले भारी वाहन भालसी मोड़ से इसराना की तरफ, सौंदापुर से जाटल, महराणा होते हुए डाहर चोक पर रोहतक गोहाना बाइपास पर प्रवेश करें। इसी प्रकार गोहाना की तरफ से आने वाले भारी वाहनों डाहर चौक से सिवाह बाईपास होते हुए जीटी रोड पर प्रवेश करें।
इसी प्रकार दिल्ली पैरलल नहर बाइपास से एनएफएल नाका व असंध नाका की तरफ दोनों और से आने जाने वाले सभी भारी वाहन उक्त समय के दौरान जीटी रोड या अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

10 स्थानों पर बेरिकेडस के साथ पुलिस नाका लगाया

असंध रोड नाका, गढ़ी सिकंदरपुर पुल, सौंदापुर, रिफाइनरी लोहा पुल, भालसी मोड़, देशवाल चौक, एनएफएल चौक, गोहाना रोड ट्रक युनियन के सामने, डाहर चौक व रोहतक बाइपास से दोनों नहरों के बीच

Comments