Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 2170 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 जुलाई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने बलजीत नगर में जुआ खेल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 2170 रूपए की नगदी बरामद हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली सहित अवैध धंधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान सनौली रोड स्थित बलजीत नगर नाका पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की बलजीत नगर में एक कमरे में दो युवक जुआ खेल रहे है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दोनों युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 2170 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बलजीत नगर निवासी रमेश पुत्र राजाराम व किशनपुरा निवासी अनंत पुत्र देवी दयाल के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments