Wednesday, August 19, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के तार खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार, 30 किलो तार व पिकअप गाड़ी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अगस्त : सीआईए थ्री पुलिस ने मतलौडा में अनाज मंडी रोड पर बिजली विभाग के ठेकेदार के घर के पास रखे पुराने तारों के बंडल चोरी करने वाले आरोपियों से चोरी किए तार खरीदने वाले कबाड़ी को मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जीन्द के करसिंधु गांव निवासी विकास के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बीते रविवार को चोरी की उक्त वारदात का पर्दाफास कर दरियापुर मोड़ से दो आरोपियों करनाल के पधाना गांव निवासी संजय व हांसी के बांस गांव निवासी टिंकू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी किए 5 क्विंटल पुराने बिजली के तार जीन्द के करसिंधु गांव निवासी कबाड़ी विकास को 54 हजार रूपए में बेचना स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था उन्होंने 40 हजार रूपए नकद लेकर बाकी रकम उधार रखी। दोनों आरोपियों ने ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए थे। आरोपियों के कब्जे से बचे 17 हजार रूपए व वारदात में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने कबाड़ी विकास की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया सीआईए थ्री पुलिस ने मंगलवार देर शाम को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी कबाड़ी विकास को मतलौडा सफीदों रोड पर गौशाला रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय व टिंकू से चोरी के तार खरीदना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने चोरी के खरीदे ज्यादातर तार पंजाब में एक राह चलते अज्ञात कबाड़ी को बेचकर पैसे खर्च कर दिए। आरोपी मंगलवार को अपनी पिकअप गाड़ी में बचे हुए तार रखकर बेचने के लिए गांव से पानीपत आ रहा था। पुलिस ने आरोपी विकास के पास से पिकअप व 30 किलो तार बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना मतलौडा में गांव मतलौडा निवासी वीरेंद्र पुत्र जय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बिजली विभाग में ठेके लेकर काम करता है, और विभाग के पोलों पर केबल, तार लगाने का कार्य करता है। उसके घर के आसपास बिजली विभाग का स्क्रैप लोहा और काफी संख्या में पुरानी तारों के बंडल रखे हुए थे। 29 जुलाई की सुबह उसने आसपास रखा सामान चेक किया तो पुरानी तारों के 3 बंडल नहीं मिले। यह बंडल 3 से 4 फुट हाईट के थे। अज्ञात चोर 28 जुलाई की रात केबल के तीनों बंडल चोरी कर ले गए। उसने चोरी हुए बंडलों की अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरी कोई पता नहीं चल सका। थाना मतलौडा में ठेकेदार वीरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply