Thursday, June 25, 2026
Newspaper and Magzine


चाईल्ड लेबर करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेगा प्रशासन: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 7, 2024 Tags:

बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियो को ड्राप आउट बच्चों को स्कूल लाने के दिये गये आदेश

BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने गुरूवार को जिला सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि चाईल्ड लेबर अपराध है। इस पर अंकुश लगाना हम सब का दायित्व है। नगर में इस प्रकार की घटनाओं पर संज्ञान लिया जा रहा है व कार्यवाही की जा रही है।
  उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये की व उन स्थानों पर छापेमारी करें जहां पर इस प्रकार की संभावनाएं नजऱ आती है। जो लोग बच्चों से श्रम करवाते है उन पर सख्त कार्यवाही के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये की वे विशेष तौर पर स्थानों का निरीक्षण करें जहां बच्चों से श्रम करवाया जा रहा है उन स्थानों के संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करें। इस मौके पर श्रम विभाग, पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments