महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय वर्कशॉप व पोषण मेला का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT , 29 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांव बड़ोली में जिला स्तरीय वर्कशॉप व पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी परमिन्दर कौर, डब्लयू.सी.डी.पी.ओ. इसराना, डब्लयू.सी.डी.पी.ओ. समालखा , स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मनीषा, डॉ. श्रेेया मिड्ढ़ा,सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी वर्कर्स, ग्राम सरपंच व गाँव की महिलाएँ उपस्थित रही। इसमें महिलाओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी परमिन्दर कौर द्वारा पोषण संबधी जानकारी दी गई। डॉ. मनीषा द्वारा कंगारू मदर केयर व पोषण संबंधित जानकारी दी गई । डॉ. श्रेेया मिड्ढ़ा द्वारा हैंड वासिंग व पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई । पोषण मेला दौरान रंगोली प्रतियोगिता, रेसिपी प्रतियोगिता हैल्दी बेबी प्रतियोगिता व पोषण स्टॉल लगवाई गई और इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Comments