स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख 15 हजार रूपये ठगी करने मामले में दूसरे आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 13 नवम्बर 2024, थाना शहर पुलिस ने सुभाष चंद्र निवासी सींक हाल बिशन स्वरूप कॉलोनी से बेटे को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख 15 हजार रूपये ठगी करने मामले में नामजद दूसरे आरोपी को मंगलवार को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी खेड़ा खमावती जीन्द के रूप में हुई। मामले में आरोपी माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया मामले में नामजद आरोपी गील को पहले शामिल जांच कर गिरफ्तार किया जा चुका है।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सींक गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र शेर सिंह ने जुलाई 2024 में शिकायत देकर बताया था कि वह सेना से केप्टन के पद से रिटायर्ट है और पानीपत की बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता है। वह बेटे अमित को उच्च शिक्षा के लिए आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। वह बिशन स्वरूप कॉलोनी में घर के नजदीक खुले आस्ट्रेलियन एक्सपर्ट इन फोरन लैंग्वेज स्टडी प्रा. लि सेंटर पर नवम्बर 2022 में बेटे के सारे कागजात लेकर बात करने के लिए गया। जहा उसे गील भौमिक, अनिल व संदीप उर्फ सेंडी मिले। तीनों ने दस्तावेज चेक कर असल पासपोर्ट सहित जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लिये और बेटे अमित के नाबालिग होने की बात कहकर फरवरी 2023 तक ऑस्ट्रेलिया युनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फाइल लगाने की बात कही। उसको युनिवर्सिटी के नियम व शर्तो का हवाला देते हुए स्पॉन्सरशिप के 1.20 लाख रूपये जमा करवा लिए। कॉलेज की बाकी फीस व अतिरिक्त चार्ज वीजा आने के बाद देने के लिए कहा।
आरोपियों ने मार्च 2023 में उसको सेंटर पर बुलाकर युनिवर्सिटी ऑफ कैसल स्टडी मेलबर्न का ऑफर लेटर दिखाया। लेटर में दर्शाई युनिवर्सिटी की फिस 9.20लाख रूपये 31 मार्च 2023 को पत्नी के खाता से नौरंग हाउस कनाट पलैस दिल्ली के खाता में आरटीजीए के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिये। 3 अप्रैल 2023 को वॉटसअप पर फीस की कन्फर्मेशन स्लिप भेजी और कोए मंगवाने के लिए अलग से 20 हजार रूपये नगद ले लिए। काफी दिनो तक वीजा व कोए नही आया तो जुलाई 2023 में उसने आरोपी संदीप उर्फ सैंडी व अनिल से मिल फिस वापिस करवाने के लिए कहा तो आरोपियों ने जल्द ही वीजा लगवाने का आश्वासन दिया।
इसी प्रकार उससे 9 लाख 96 हजार 922 रूपये और आरटीजीएस के माध्यम से खात में जमा करवा लिए। और मेडिकल करवाने के नाम के 8 हजार रूपये अलग से ले लिए।
इसके बाद आरोपी कहने लगे आस्ट्रेलिया का काम नही हो रहा 15 दिन में युके लंदन का वर्क वीजा दे देगे इसके लिए 25 लाख रूपये मांगे। उसने आरोपियों को मना कर दिया और फिस और अतिरिक्त चार्ज के रूप में दिए अपने 20 लाख 37 हजार 346 रूपये वापिस दिलाने के लिए कहा।आरोपियों ने 17 लाख 21 हजार 886 रूपये वापिस करवा दिए। आरोपियों ने उसे 3 लाख 15 हजार रूपये कम दिए।
इसके बाद उससे युके इंग्लेंड भेजने का झांसा देकर 17 लाख 15 हजार 460 रूपये ले लिए। डेढ साल से अधिक समय तक आरोपी उसे वीजा का झूठा आश्वासन देते रहें। आरोपियों ने अमित को ना ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही पैसे वापिस दिए। उसने कागजात व पैसे वापिस मांगे तो आरोप ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments