दुकान व घरो में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपी काबू, तीन वारदातों का खुलासा।
BOL PANIPAT : 11 मार्च 2022, दुकान व घरो में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपी काबू, तीन वारदातों का खुलासा। वारदातों को अंजाम देकर चोरी की गई राशि में से बचे 10 हजार रूपए बरामद। तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने जानकारी देते हुए बताया थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने दुकान व घरो में रात के समय चोरी की वारदात को अजाम देने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है।
पकड़े गए आरोपियों से थाना तहसील कैंप की दो व थाना किला क्षेत्र की एक वारदात सहित कुल 3 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान गोलू पुत्र भूरेलाल निवासी देशराज कॉलोनी, इरफान पुत्र मतलूब निवासी राजीव कॉलोनी पानीपत व एक की पहचान नाबालिग के रूप में हुई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर चोरी किये सामन को बेचकर कुछ पैसो को खाने पीने में खर्च कर दिये। बचे 10 हजार रुपए बरामद कर आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह मधुबन व आरोपी गोलू व इरफान को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इस प्रकार आए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
थाना तहसील कैंप पुलिस टीम को मंगलवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि स्काई लार्क के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपिय युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान गोलू पुत्र भूरे लाल निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपने दोस्त इरफान पुत्र मतलूब निवासी राजीव कॉलोनी व एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर फरवरी में रात के समय देशराज कॉलोनी में देवी मंदिर रोड पर बुरा चौक के नजदीक साइकिल की दुकान में छत के रास्ते से घुसकर दुकान से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की इस वारदात बारे थाना तहसील केंप में सचिन पुत्र प्रेमचंद निवासी देसराज कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
वारदात में शामिल इसके साथियों को काबू करने व चोरी किया सामाना बरामद करने के लिए आरोपी गोलू को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने दोनो साथियों के साथ मिलकर चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना तहसील कैंप व थाना किला में मुकदमे दर्ज है।
पुलिस टीम ने रिमाड के दौरान आरोपी गोलू की निशानदेही पर आरोपी इरफान को वीरवार साय भावना चौक के पास से काबू किया वही नाबालिग आरोपी को आज बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने चोरी किये सामान को बेचकर प्राप्त किए पैसो व चुराए पैसो को बाटकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी गोलू के कब्जे से बचे 2 हजार रूपए, आरोपी इरफान से 7500 रूपए व नाबालिग आरोपी से 500 रूपए बरामद हुए।
आरोपियों से चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा हुआ :
- तीनों आरोपियों ने मिलकर 23 फरवरी की रात देसराज कॉलोनी मे देवी मंदिर रोड पर बुरा चौक के पास स्थित साइकिल की दुकान में छत के रास्ते पर लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान से करीब 40 हजार रूपए कीमत का साइकिल का सामान चोरी किया। चोरी की वारदात बारे थाना तहसील केंप में सचिन पुत्र प्रेमचंद निवासी देसराज कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने मिलकर 28 फरवरी की देर रात देशराज कॉलोनी में पुष्पेंद्र गर्ग के मकान में घुसकर सोने के जैवरात व करीब 15 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। उस दौरान पुष्पेंद्र परिवार सहित गली में हो रहे जागरण में शामिल होने के लिए गया था। चोरी की वारदात बारे पुष्पेंद्र की शिकायत पर थाना तहसील केंप में मुकदमा दर्ज है।
- तीनो आरोपियों ने मिलकर 19 जनवरी की रात डाबर कॉलोनी में अमित त्यागी के मकान में घूसकर करीब 10 हजार रूपए व एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अजाम दिया। चोरी की वारदात बारे अमित की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज है।

Comments