Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


डायल 112 गाड़ी सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2022, पुलिस की डायल 112 गाड़ी सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

“डायल-112″ पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही न केवल पुलिस टीम बिना देरी के मौके पर पहुंची बल्कि मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को अस्पताल तक पहुंचाया। टीम ने इसकी सूचना स्वजनों को भी दी। वहीं समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से तीनो घायलों का इलाज समय पर शुरू हो पाया। मंगलवार सुबह पानीपत NH-44 पर टोल प्लाजा के नजदीक कार व बाइक के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मात्र 3 मिनट में सहायता से लिए पहुंची “डायल-112″ की गाड़ी।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस की डायल 112 की गाड़ियां व स्टाफ क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय मुसीबत आने पर पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर काल करके पुलिस सहायता मांग सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस शिकायतकर्ता के पास चंद मिनटों में ही पहुंच रही है। उन्होने बताया की मंगलवार सुबह डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही न केवल पुलिस टीम बिना देरी के मौके पर पहुंची बल्कि मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को अस्पताल तक पहुंचाया। टीम ने इसकी सूचना स्वजनों को भी दी। वहीं समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से तीनों घायलों का इलाज समय पर शुरू हो पाया।

जीटी रोड़ पर टोल प्लाजा के नजदीक पुलिस की डायल 112 गाड़ी पर तैनात स्टाफ को मंगलवार सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से चण्डीगढ़ लेन पर टोल प्लाजा से निकलकर पेट्रोल पंप के सामने कार व बाइक का एक्सीडेंट होने बारे सूचना मिली। टीम को जैसे ही सूचना मिली टीम चंद मिनटों में दुर्घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंच कर एक्सीडेंट में घायल बाइक सवार 3 युवको को 3/4 मिनट के अंदर ही हस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त युवकों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज करवाया। डायल 112 की उक्त गाड़ी पर आज इंचार्ज ईएएसआई दिलबाग व ड्राईवर अनिल तैनात थे।

Comments