Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


सड़क के बीच तलवार लहरा उपद्रव करने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 नवम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने बापौली गांव में भलौर रोड़ पर आईटीआई के सामाने सड़क पर तलवार लहरा उपद्रव करने मामले में दूसरे आरोपी को रविवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोहेल उर्फ साहिल निवासी अधमी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी दिलशाद निवासी बापौली व अन्य कई साथी आरोपियो के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी दिलशाद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तलवार बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया पूछताछ में आरोपी दिलशाद ने बताया था उसके दोस्त वाजिद की 24 अक्तूबर को आईटीआई के पास सड़क पर आने जाने वालों के साथ कहासुनी हो गई थी। वाजिद ने यह बात उसको व अन्य साथियों को बताई। 26 अक्तूबर को वाजिद के साथ वह गांव निवासी सहिल, आकाश व नौ दस अन्य साथी गंडासी, तलवार व डंडे लेकर बाइक पर सवार होकर भलौर रोड पर आईटीआई के सामने पहुंचे वहा राहगिरों को गाली गलौच करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर उपद्रव मचाने की वारदात को अंजाम दिया था।

यह है मामला

थाना बापौली में मुख्य सिपाही सुभाष ने शिकायत देकर बताया था कि वह बापौली थाना में अनुसंधानकर्ता तैनात है। उसके मोबाइल पर एक वीडियों प्राप्त हुई। वीडियो में 26 अक्तूबर को बपौली से भलौर रोड पर आईटीआई के सामने वाजिद पुत्र सुंडा निवासी बापौली सड़क के बीच में खड़ा होकर हाथ में तलवार लहराते हुए अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आने जाने वाले राहगिरों को जांन से मारने की धमकी दे रहा है। उसके साथी बाइकों पर बैठे दिखाई दे रहें है। वीडियों में सभी हाथों में गंडासी, डंडे लिए धमकी देते हुए दिखाई दे रहें है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए थाना बापौली में अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments