Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार. बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 नवम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी रोड पर एक युवक को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोमदत निवासी महादेव कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान रिफाइनरी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान पेप्सी पुल की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक बगैर नंबर की स्कूटी पर आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से स्कूटी को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सोमदत पुत्र सतबीर निवासी महादेव कॉलोनी के रूप में बताई। स्कूटी के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने स्कूटी के इंजन व चैसिस नंबर के आधार पर ऑनलाइन चेक किया तो स्कूटी हिसार के थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र से गत अगस्त महीने में चोरी होनी पाई गई। उक्त स्कूटी चोरी की वारदात बारे हिसार के थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त स्कूटी करीब 15 दिन पहले लौहारू निवासी राज से 10 हजार रूपये में उधार में खरीदी थी। स्कूटी के पैसे आगे बेचने के बाद देने थे। मंगलवार को आरोपी चोरीशुदा स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा स्कूटी बरामद कर थाना सदर में बीएनएस की धारा 305(A), 317(2) के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments