Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


रैडक्रास द्वारा आयोजित मूल्यांकन शिविर के दौरान 115 दिव्यांग जनों ने किया आवेदन:- गौरव राम करण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 30, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT ,30 नवंबर, उपायुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसाईटी के चेयरमैन डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देशानुसार शनिवार को जिला के दिव्यांगजनों कौन तिपहिया साईकिल, व्हील चेयर, व बैटराईज तिपहिया साईकिल, बैसाखी इत्यादि उपलब्ध करवाने के उदेश्य से एल्मिकों के सहयोग से नामांकन व मापतौल शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव ने बताया कि शिविर में 115 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन किया।
सचिव ने बताया कि रैडक्रास की तरफ से हरमेश चन्द, जिला प्रशिक्षण अधिकारी की अगुवाई में कुलदीप, कला भारद्वाज, संदीप रत्तेवाल, पूजा मलिक, सुशीला इत्यादि ने दिव्यांगजनों की नामाकन व मूल्याकन के कार्य में सहायता प्रदान की। शिविर में एल्मिकों, दिल्ली की तरफ से डा0 गुलशन कुमार, पी.एण्ड ओ., आसरा केन्द्र के इंचार्ज प्रवीण लाम्बा, टीम सदस्य मनीषा सैणी, राहुल मलिक ने मौका पर दिव्यांगजनों का नामाकन व मूल्याकन किया और पात्र लाभर्थियों को उनकी जरूरत अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु आन लाईन पोर्टल पर अपलोड किया गया।
इस दौरान समाजसेवी हुमाना संस्था जोकि दिव्यांग बच्चों की सहायतर्थ कार्य रह रही है की तरफ से उनके प्रतिनिधि टीनू व सुघा झा, एडवाईजर ने भी अपनी सेवाऐं प्रदान की।
गौरव रामकरण ने बताया कि पात्र लाभर्थियों को उनकी जरूरत के सहायक उपकरण जल्द से जल्द प्रदान किये जायेंगें और रैडक्रास द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन एक निश्चित अंतराल के बाद किया जायेगा।

Comments