देखो अपना पर्यटन स्थल प्रोग्राम आयोजित किया गया.
BOL PANIPAT : 25 सितम्बर। वीरवार को एचटीसी स्काईलार्क पानीपत में विरासत की हिफ़ाज़त कार्यक्रम के तहत देखो अपना पर्यटन स्थल प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें आर्य बाल भारती स्कूल पानीपत के बच्चों ने भाग लिया।
प्रोग्राम में बच्चों को हरियाणा पर्यटन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उन्हें स्काईलार्क पर्यटक स्थल का भ्रमण करवाया गया। स्काईलार्क इंचार्ज कर्मवीर कादियान ने बच्चों को संबोधित करते हुए हरियाणा पर्यटन और सूरजकुण्ड मेला के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर आर्य जगदीश चहल, सुनील, योगेश, वर्षा, अनिल धीमान सिंह, कश्मीर सिंह, सुमित कुमार, भूपिंदर सिंह व राजबीर सिंह मौजूद रहे ।

Comments