Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी.जी.) महाविद्यालय के  विद्यार्थी ने इंटर – कॉलेज जूडो प्रतियोगिता (पुरुष) में  पदक प्रात किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी.(पी.जी.) महाविद्यालय के  विद्यार्थी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटर – कॉलेज जूडो प्रतियोगिता (पुरुष) में अच्छा प्रदर्शन करते हुए  पदक प्रात किया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी लेफ़्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार तथा टीम इंचार्ज परमजीत कुंडू ने बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर 2024  को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हुआ।इस में  हमारे महाविद्यालय के बी. ए. प्रथम के  विद्यार्थी वंश त्यागी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 66 कि. ग्रा. भार वर्ग पदक जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया । विजेता खिलाड़ियों के महाविद्यालय पहुँचने पर महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी ने तथा प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने खिलाड़ी को सम्मानित किया तथा इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. राजेश कुमार  तथा परमजीत कुंडू को बधाई दी । इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा तथा अन्य प्रोफेसर मौजूद रहे |

Comments