मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यो की प्रगति में अधिकारी लाये और तेजी: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया
-पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में हुई मुख्यमंत्री घोषणाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
-शिक्षा विभाग से जुड़ी ज्यादातर घोषणाओं के कार्य की प्रगति पर हुई चर्चा
-सडक़ो की मुरम्मत, रेलवे पुलिया व जिम के बारे में भी जानी प्रगति
BOL PANIPAT , 4 दिसम्बर। जिला सचिवालय के सभागार में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की वर्तमान स्थिति क्या है पर बुधवार को उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने एक -एक करके चर्चा की व अति शीघ्रता से अमल लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों से घोषणाओं में हो रही देरी का कारण भी जाना व कब तक उन्हें पूरा किया जा सकता है इस पर भी गहनता से चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि वे जिन जिन विभागों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्हें अपडेट करे व जहां टैंडर नहीं हो पाये है वहां पर टैंडर लगवाने के लिए शीघ्रता से प्रयास करें।
मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में पानीपत ग्रामीण में हो रहे कार्यो को लेकर चर्चा की गई। इसमें ज्यादातर विकास कार्य शिक्षा विभाग से जुड़े हुए थे जिस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी से उनकी प्रगति जानी व कार्य में और गति लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कई स्कूलों को अपग्रेड करवाने संबंधी भी जानकारी अधिकारियों से ली। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पत्राचार करके स्थिति की समीक्षा करते रहे।
उपायुक्त ने डाहर में पॉली क्लीनिक, हड़ताड़ी में बनने वाले व्यायामशाल, जीटी रोड़ से बरसत रोड़ के नजदीक बनने वाले ड्रेन 2 के रोड़, सैक्टर 24 में लगने वाले ओपन जीम की प्रगति के बारे में जानकारी अधिकारियों से ली।
उपायुक्त ने बाबरपुर मंडी के नजदीक बनने रेलवे पुलिया, सौंधापुर अपरोच रोड़ की मुरम्मत, रजापुर से ददलाना रोड़ की मुरम्मत, सिवाह एनएच 1 से दिवाना रेलवे स्टेशन और पावर हाउस तक बने रोड़ की मुरम्मत की प्रगति जानी। उपायुक्त ने काबड़ी से सुताना रोड़ की मुरम्मत के अलावा रजापुर, रिसालू, चंदौली के स्कूल की ढांचागत स्थिति के बारे में जानकारी ली।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ आये। अगली बैठक में इसराना, समालखा व पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति पर भी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए अधिकारी पूरी तरह से घोषणाओं की जानकारी व उनकी क्या स्थिति है से अपने आप को अपडेट करें।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, एडीसी डॉ.पंकज, एसडीएम ब्रहम प्रकाश,सीएमओ जयंत आहुजा, डीएसओ धरेन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पशु चिकित्सक अशोक लोहान, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments