Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेलों हरियाणा में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जिले के 467 खिलाड़ी: डीएसओ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 6, 2022 Tags: , , ,

16 से 18 दिसंबर तक 9 जिले में आयोजित होंगी खेलो हरियाणा  गेम्स  की स्पर्धाएं

BOL PANIPAT , 6 दिसंबर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न 27 खेलों में खेलो इंडिया यूथ  गेम्स  की भांति राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा  गेम्स  का आयोजन आगामी 16 से 18 दिसंबर को 9 जिले में किया जायेगा। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद, जींद, यमुनानगर, रोहतक और गुरुग्राम शामिल हैं। खेलों हरियाणा में पानीपत के 27 स्पर्धाओं के 467 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें बास्केटबाल,वालीबाल, कबड्डी हॉकी और मुककेबाजी का 113 खिलाडिय़ों का बड़ा दल शामिल होगा।
    उन्होंने बताया कि पंचकूला में वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, हाकी (गल्र्ज)व मुक्केबाजी के मुकाबले होंगे। इनमें 113 खिलाडिय़ों का बड़ा दल भागेदारी करेगा। अंबाला में स्वीमिंग, जम्रास्टिक के मुकाबले होंगे इनमें 28 खिलाडिय़ों का दल भाग लेगा। कुरूक्षेत्र में साइकिलिंग,हॉकी (लडक़े)गंतका शामिल है। इसमें पानीपत के 42 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
      जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि करनाल में एथलेटिक्स,बैडमिंटन, कियाकिंगऔर सीयोइंग, फिनसिंग के मुकाबले होंगे इनमें 87 खिलाड़ी भाग लेंगे। फरीदाबाद में तैराकी, खो-खो, मलखंब के मुकाबले होंगे इनमें 50 खिलाड़ी भागेदारी करेंगे। जींद में रोईंग व योग के मुकाबले होंगे इनमें 25 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि युमनानगर में भारतोलन टेनिस के मुकाबले होंगे इनमें 18 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रोहतक में कुश्ती, टेबल और टेनिस तांगठा की प्रतिस्पर्धा होंगी। इनमें 50 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गुरुग्राम में तीर अंदाजी, जुडो व फुटबाल के मुकाबले होंगे जिसमें 54 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।  

Comments