कम प्रदूषण उत्सर्जन की कार निर्माण कर होंडा ने किया बेहतरीन काम : गजेंद्र सलूजा
-प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न प्रदूषण मुक्त भारत की ओर बढ़े कार निर्माता।
BOL PANIPAT : – पानीपत 4 दिसंबर ।होंडा ने अमेज सीरीज की नई कार आज लॉन्च की पानीपत में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने लोकार्पण करके जनता के क्रय हेतु जारी की। गजेन्द्र सलूजा ने होंडा के अधिकारियों से बात करने के बात करने के बाद कहा की होंडा ने कम प्रदूषण उत्सर्जन की गाड़ी निकाल कर बेहतरीन काम किया है। गजेन्द्र सलूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वप्न है कि प्रदूषण मुक्त भारत ही कार निर्माता कंपनिया इस और काम करे।होंडा कंपनी बधाई की पात्र है जिसने अमेज का नया स्वरूप कम प्रदूषण का निर्मित किया है।उन्होंने वहां सभी को बधाई तथा शुभ कामनाएं दी।लोकार्पण पर पहुंच ने पर एजेंसी के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। विरेंदर जागलान सेल्स मैनेजर ने बताया कि इस कार का इंजन 10 साल तक चलेगा। इस गाड़ी में दुर्घटना से बचने के फीचर है।मनु चौहान ने बताया कि 5 स्टार है।उन्होंने बताया कि उसमें बैठने की जगह ज्यादा खुली है।

Comments