इनसो ने कॉलेजों में ऑनलाइन पंजीकरण तारीख बढ़ाने की की मांग
BOL PANIPAT :- शहर के सभी राजकीय कॉलेजों और एस.डी. कॉलेज , आई.बी कॉलेज, आर्य कॉलेज में दाखिला पंजीकरण की तारीख बढाई जाए । उक्त मांग छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम वीरेंद्र ढूल के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री और केयूके कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा । इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि पानीपत के सभी राजकीय और एडेड सभी 14 कॉलेजों में 13729 सीटो पर ऑनलाइन दाखिले के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से शुरु हो चुका है जो 8 अगस्त रात 12 बजे तक होगा जबकि जिले में 12वी में हरियाणा बोर्ड में 10749 और सीबीएसई में 4975 विद्यार्थी पास हुए है इस प्रकार से छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण व नेट सर्वर डाउन होने के कारण कॉलेजों में दाखिलों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है और 1 और 2 अगस्त को पहले दो दिन पोर्टल भी नहीं चल पाया जिससे पहले ही 8 दिन आवेदन के कम थे जिसमें 2 दिन घट जाने पर ये सिर्फ 6 दिन ही आवेदन के रह गए ।
इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि पंजीकरण करवाने का समय जो 1 अगस्त से 8 अगस्त तक है यह समय छात्र व छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण बहुत कम है क्योंकि जो छात्र 12वी पास करके कॉलेज में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण कराने आ रहे है उनमें बहुत से छात्र ऐसे है जिनके पास पूरे कागज नहीं हैं और उन्हें वो तैयार करने में समय लगता है जिसके कारण आवेदन करने का समय कम रह जाने के कारण छात्र व छात्राएं डरे हुए है कि कहीं वो दाखिला लेने से वंचित तो ना रह जाए क्योंकि अभी तक भारी संख्या में छात्रों को दाखिला नहीं मिला है. इसलिए छात्र नेताओं ने मांग की है कि कॉलेजों में ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख 8 अगस्त से बढ़ाकर आगे की जाए जिससे सभी छात्र आवेदन कर पाएं। इस अवसर पर अमन सैनी, पंकज घणघस, गोपाल शर्मा,हनुमान, ऋषि राठी आदि छात्र मौजूद थे

Comments