Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी द्वारा दो दिवसीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का शानदार शुभारम्भ. 

By LALIT SHARMA , in Business SPORTS , at December 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जिला पानीपत एवं करनाल के रिफाइनरी के आसपास के गांवों में खेल संस्कृति को और अधिक बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय (05-06 दिसम्बर, 2024) ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स  द्वारा आयोजन  किया गया है।  ग्रामीण खेल-कूद की इस बड़े आयोजन का विधिवत उद्घाटन एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख (पीआरपीसी) ने आज दिनांक 05 दिसम्बर को किया। इस अवसर पर पीआरपीसी के सभी मुख्य-महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, कमांडेंट (सीआईएसएफ), ऑफिसर्स एसोसिएशन, कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि तथा आसपास के गांवों के सरपंच एवं गणमान्य लोग, स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षकगण, शारीरिक प्रशिक्षक व खिलाड़ियों के परिजन भी विशेष रूप  से उपस्थित थे। यह आयोजन सीआईएसएफ कॉम्प्लेक्स के खेल के मैदान में किया जा रहा है।  

ग्रामीण खेल-कूद इस आयोजन में ट्रैक, फील्ड तथा टीम खेलों की बहुत सी प्रतियोगिताएँ जिसमें प्रमुखत: दौड़ (100, 200 व 400 मीटर),  लांग जम्‍प, जैवलिन, शॉटपुट जैसे कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल इत्‍यादि शामिल हैं। इन खेलों में जिला पानीपत एवं करनाल के लगभग 30 गांवों के गवर्नमेंट स्कूलों के 14, 17 व 19 वर्ष तक आयुवर्ग के 1650 से अधिक खिलाड़ी (लड़के एवं लड़कियां) बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहें हैं। सभी  प्रतियोगिताएं बड़े ही उत्साह पूर्वक चल रही है और सभी दर्शक चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताएँ देखकर खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाते हुए खेलों का आनंद ले रहें हैं ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में एम एल डहरिया  ने कहा कि इंडियनऑयल कार्पोरेशन पिछले तीन दशकों से पूरे देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भारत की खेल प्रतिभाओं का विशेष सम्मान करते हुए  उन्हे उच्च पदों पर नियुक्त कर रहा है।   खेल-कूद में हमारी इस सक्रियता को पहचानते हुए जनवरी 2024 में  इंडियनऑयल को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार” से नवाजा गया।  पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भी समय समय पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है।  

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हरियाणा राज्य के कई खिलाड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है । इसके साथ ही उन्होने  पानीपत जिले के पद्मश्री से सम्मानित नीरज चोपड़ा और निर्मल तंवर के शानदार योगदान का उल्लेख किया जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुत सी प्रतियोगिताओं में मैडल जीत कर देशवासियों का गौरव बढ़ाया है। 

एम एल डहरिया ने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि खेल को खेल–भावना से, पूरे उत्साह एवं ईमानदारी  से खेलें ताकि खेलों में आपके स्वर्णिम भविष्य के साथ- साथ आपका सर्वांगीण विकास हो सके । उन्होने ज़ोर देकर  कहा की मेरा मानना है कि हम सभी को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए क्योंकि खेल हमारे शारीरिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी करते हैं। यह हमें अनुशासन सिखाते हैं और जीत तथा हार दोनों को सहज भाव से स्वीकार करने की शिक्षा देते हैं। इसके अलावा, आप खेलों में अपना उज्ज्वल करियर भी बना सकते हैं। खेल न केवल स्कूलों और कॉलेजों में बल्कि कॉर्पोरेट जगत में भी अच्छी नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। 

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन खेलों को नियमानुसार पूरे जौश एवं उत्साह से खेलें तांकि आगे चलकर अपने राज्य, राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागिता करके बड़े मैडल जीत सकें और देश का नाम रोशन कर सकें और अपना भविष्य भी उज्ज्वल करें।

Comments