ओपन आयु वर्ग में जिला स्तरीय टीमों का चयन-19 व 20 नवम्बर को होंगे ट्रायल.
BOL PANIPAT , 18 नवम्बर। जिला खेल अधिकारी संतोष धिमान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ लडक़े एवं लड़कियों ओपन आयु वर्ग में जिला स्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा जिनके लिए 19 व 20 नवम्बर को ट्रायल लिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आर्चरी के लिए 20 नवम्बर को एनवी आर्चरी एकेडमी पानीपत में (लडक़े एवं लड़किया), एथलेटिक्स के लिए 19 नवम्बर को लडक़ों व 20 नवम्बर को लड़कियों के लिए गांव सिवाह के खेल स्टेडियम में, बैडमिंटन के लिए 20 नवम्बर को प्रधान, रोटरी क्लब मॉडल टाऊन पानीपत में (लडक़े एवं लड़कियां), बाक्सिंग के लिए 19 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम में (लडक़े एवं लड़कियां), बास्कैटबाल के लिए 20 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम में (लडक़े एवं लड़कियां), साईक्लिंग के लिए 19 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम में (लडक़े एवं लड़कियां), क्याकिंग एण्ड क्रोइंग के लिए 19 नवम्बर को गांव डिण्डैर खण्ड समालखा में (लडक़े एवं लड़कियां), तलवारबाजी के लिए 19 नवम्बर को अपोलो इंटरनैशनल स्कूल गांव पट्ïटीकल्याणा में (लडक़े एवं लड़कियां), फुटबाल के लिए 19 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठï मा. वि. सिवाह में (लडक़े एवं लड़कियां), जिम्रास्टिक के लिए 20 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम पानीपत में (लडक़े एवं लड़कियां), हॉकी के लिए 19 नवम्बर को आर्य कन्या सीनियर सैकैण्डरी स्कूल जीटी रोड़ पानीपत में (लडक़े एवं लड़कियां), जूड्डो के लिए 20 नवम्बर को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर इसराना में (लडक़े एवं लड़कियां), कबड्ïडी के लिए 19 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम में (लडक़े एवं लड़कियां), रोर्इंग के लिए 19 नवम्बर को बाल विकास प्रोग्रेशिव स्कूल पानीपत में (लडक़े एवं लड़कियां), टैनिस के लिए 20 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम में (लडक़े एवं लड़कियां), शूटिंग के लिए 19 नवम्बर को द्रोणाचार्य शूटिंग अकेडमी, गुर्जर भवन, सैक्टर-24 पानीपत में (लडक़े एवं लड़कियां), तैराकी के लिए 19 नवम्बर को बाल विकास प्रोग्रेशिव स्कूल में (लडक़े एवं लड़कियां), टैबल टेनिस के लिए 19 नवम्बर को सहसचिव दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में (लडक़े एवं लड़कियां), कुश्ती के लिए 19 नवम्बर को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर इसराना में (लडक़े एवं लड़कियां),भारतोलन के लिए 19 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम में (लडक़े एवं लड़कियां), वालीबाल के लिए 20 नवम्बर को आर्य पीजी कॉलेज जीटी रोड़ पानीपत में (लडक़े एवं लड़कियां), हैण्डबाल के लिए 19 नवम्बर को एस.एस.बी.सी.सै.स्कूल, गांव अहर में (लडक़े एवं लड़कियां) व ताईकवांडो के लिए 20 नवम्बर को शिवाजी स्टेडियम में (लडक़े एवं लड़कियां) की ट्रायल ली जाएगी।

Comments