Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की (महिला एवं पुरुष) इंटर कॉलेज योग टूर्नामेंट में हासिल किया दूसरा स्थान.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 7, 2024 Tags: , , , ,

छह खिलाडियों का हुआ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में चयन

खिलाडियों ने झटके 3 गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 ब्रोंज मैडल

व्यक्तिगत चेतना और खुद की आत्मा से साक्षात्कार का सबसे सशक्त माध्यम है योग: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT , 17 दिसम्बर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की (महिला व पुरुष) योग टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा दिनांक 2 व 3 दिसम्बर को आयोजित इंटर कॉलेज योग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया किया. यह टूर्नामेंट कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ जिसमे कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के अंतर्गत सभी टीमों ने हिस्सा लिया. एसडी पीजी कॉलेज की महिला टीम में भतेरी, प्रिया, ख़ुशी, सेजल, संगीता व ऋतू और पुरुष टीम में अनिल, ग्यानेंदर, मनीष, नगेंदर व विशाल के शानदार प्रदर्शन के बूते पर सभी टीमों के साथ शानदार मुकाबला कर दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किया व 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रोंज मैडल भी हासिल किये. इसी के साथ ही छह खिलाडियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिय चयन भी हुआ. जिसमे क्रमशः चार लड़कियों की टीम से भतेरी, प्रिया, ख़ुशी एवं सेजल और दो लडकों की टीम से अनिल एवं पंकज हैं. इनमे पंकज यूनिवर्सिटी चैंपियन भी है. कॉलेज पहुँचने पर एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा प्रो सुशीला बेनीवाल, प्रो आनंद, प्रो रूद्र, प्रो रेखा, कोच श्री अंकुश, ग्राउंड्समैन प्रताप और स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका हौंसला बढ़ाया. विदित रहे की उपरोक्त सभी खिलाडी इससे पहले भी कई योग प्रतियोगिताओं में मैडल जीत कर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं.

विदित रहे की भतेरी एवं प्रिया उत्तराखंड में होने वाले नेशनल गेम्स के लिय चयनित हो चुकी है. 

प्रधान दिनेश गोयल ने सभी खिलाड़ियों को शाबाशी देते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन हमेशा ही खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और शिक्षा के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास करता रहा है ताकि हर विद्यार्थी के व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके और हर छात्र-छात्रा को जीवन में आगे बढ़ने का बराबर अवसर मिल सके. योग में दूसरा स्थान व बहुत से पदक जीतकर इन खिलाड़ियों ने हमें यह सिखाया है कि मजबूत भविष्य निर्माण किसी भी मार्ग से हो सकता है. जरुरत सिर्फ लगन, मेहनत और अनुशासन की है. योग भावनात्मक एकीकरण और रहस्यवादी तत्व का स्पर्श लिए हुए एक आध्यात्मिक उंचाई है जो हम सभी को कल्पनाओं से परे की एक झलक देने में पूर्ण रूप से सक्षम है. 

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विजेता खिलाडियों भतेरी, प्रिया, ख़ुशी, सेजल, संगीता, रीतू, अनिल, ग्यानेंदर, मनीष, नगेंदर और विशाल का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है. योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच का सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी पैदा करता है. यह व्यायाम के बारे में नहीं है बल्कि अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय बारे में है. कॉलेज के खिलाडियों ने न सिर्फ योग को अपनाया है बल्कि इसमें पदक जीत कर यह भी साबित किया है कि योग हर प्रकार से हमारी उन्नति में मददगार सिद्ध होता है. योग व्यक्तिगत चेतना और खुद की आत्मा से मिलने का सबसे बेहतर तरीका है. 

डॉ सुशीला बेनीवाल ने कहा कि योग को औपचारिक रूप से 2020 में एक खेल के रूप में मान्यता दी गई और भारत में राष्ट्रीय योग खेल महासंघ को इस खेल के लिए आधिकारिक शासी निकाय बनाया गया. स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने पर जोर देने के साथ, योगासन को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में कलारीपयट्टू, गतका और मलखंब के साथ शामिल किया गया. योग द्वारा हमारा शरीर तंदरूस्त रहता है, हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, योग के नियमित अभ्यास से शरीर रोग मुक्त रहता है, शरीर की शक्ति, चपलता, लोच एवं समन्वय में बढ़ावा होता और इससे हमारी स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है. इसीलिए योग को खेलों में प्रमुख स्थान मिला है. 

 इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ राकेश गर्ग, प्रो सुशीला बेनीवाल, प्रो आनंद, प्रो रूद्र, प्रो रेखा, कोच अंकुश, दीपक मित्तल, ग्राउंड्समैन प्रताप मौजूद रहे.

Comments