अन्तरसदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में राधा कृष्णन सदन ने मारी बाजी.
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में आज अन्तरसदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें चारों सदनों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दे सबका मन मोहा टैगोर सदन से लोकिता, मानवी टेरेसा से आशु, माहिका राधाकृष्णन से गुरनूर, समीक्षा विवेकानंद से नवीशा और रिया प्रतिभागी रहे । सभी प्रतिभागियों ने अपनी जी-जान से प्रस्तुति दी । उन्होंने अपनी मनमोहक अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । निर्णायक मंडली ने छात्रों की भाव भंगिमा, मुख-हस्त मुद्रा,वेश भूषा के आधार पर राधा कृष्णन सदन को विजयी घोषित किया । द्वितीय स्थान टेरेसा को मिला । विवेकानंद सदन से नविशा, राधा कृष्णन से गुरनूर, टेरेसा से आशु अपनी नृत्य कला के कारण प्रशंसा के पात्र बने ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने विजयी सदन को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने विजयी सदन को बधाई देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास हेतु इन प्रतियोगिताओं में भाग ले अपना लक्ष्य को प्राप्त करो ।इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments