Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में द्वि-दिवसीय योग कार्यशाला  के आयोजन का प्रथम दिन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 जून 2026: आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के योग क्लब द्वारा यूथ रेड क्रॉस , एन.एस.एस. ,  एन.सी.सी. एवं संस्कृत विभाग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के योग कक्ष में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह , अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ . नीलम,  विशिष्ट अतिथि श्री राधेश्याम, सहायक प्रो. सुखजिंदर एवं रेखा शर्मा  ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि एवं योग विशेषज्ञ श्री राधेश्याम जी को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।मंच संचालन सहायक प्रो. रेखा शर्मा ने किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता श्री राधेश्याम (एम.टेक. (ईसीई), एम.ए. (योग)) ने योग के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने 15 वर्षों के अध्यापन अनुभव तथा 7 वर्षों के योग प्रशिक्षण अनुभव को साझा करते हुए बताया कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। श्री राधेश्याम राष्ट्रीय स्तर के विजेता एवं अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी हैं। उन्होंने योग प्रतियोगिताओं में अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने हेड स्टैंड और हैंडस्टैंड और बकाशन का अभ्यास करवाया। कार्यशाला के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की जानकारी प्राप्त की। अंत में योग क्लब प्रभारी सहायक प्रो. रेखा शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन योग क्लब, यूथ रेड क्रॉस , एन.एस.एस., एन.सी.सी एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विष्णु का अहम् योगदान रहा | 

Comments


Leave a Reply