Tuesday, June 30, 2026
Newspaper and Magzine


“कक्षा प्रबंधन” विषय पर इनहाउस सीबीपी  (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 29, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल, पानीपत में “कक्षा प्रबंधन” विषय पर  इनहाउस सीबीपी  (कैपेसिटी बिल्डिंग  प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा, उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा  एवं सीनियर शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन के उन्नत पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों की भागीदारी बढ़ाने, सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सशक्त बनाना था।

कार्यशाला के दौरान अमिता चोपड़ा ने आधुनिक कक्षा प्रबंधन रणनीतियों जैसे—नियमित दिनचर्या स्थापित करना, छात्रों को प्रेरित करना, और बिना दंड के अनुशासित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “एक अच्छा शिक्षक न केवल ज्ञान देता है, बल्कि कक्षा में एक ऐसा सुरक्षित और अनुकूल वातावरण भी बनाता है जहाँ हर छात्र सीखने के लिए प्रेरित होता है। हमारा उद्देश्य शिक्षकों को इन आधुनिक कौशलों से अवगत  करवाना है।” इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया यह कार्यक्रम  सभी शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक था । 

Comments


Leave a Reply