Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


9 दिसम्बर को पानीपत के सैक्टर 13 – 17 में इतिहास रचेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम – डॉ मनजीत दहिया.

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 8, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 8 दिसम्बर: भारतीय जनता पार्टी भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह दहिया विद्यावाचस्पति ने कहा कि 9 दिसम्बर को पानीपत के सैक्टर 13-17 में होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम एल.आई.सी. की बीमा सखी योजना का शुभारंभ ऐतिहासिक होगा और नया इतिहास रचेगा। डॉ मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पानीपत के सैक्टर 13-17 में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेगें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 400 करोड़ रूपये की लागत से करनाल में बने महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैम्पस का शिलान्यास कर देगे प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात।
भाजपा नेता डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि प्रधानमंत्री 9 दिसम्बर को हरियाणा के पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से जीवन बीमा निगम द्वारा प्रायोजित बीमा सखी योजना का देशभर के लिए शुरूआत करेगें और साथ ही प्रदेश को कई बड़ी सौगाते भी देगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार के सभी मंत्री पिछले कई दिनों से इस भव्य कार्यक्रम के लिए दिन-रात लगे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद हो और वितीय रूप से समृद्ध बने इसके लिए भी सरकार द्वारा शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के कौशल पर भी कौशल युक्त शिक्षा देने का हरियाणा सरकार का भी संकल्प है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग हेतु जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होेने बताया कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है वही सरकार ने प्रदेश में राजमार्गो का जाल बिछाने का कार्य किया है जिससे प्रदेश में हर व्यक्ति को इसका फायदा हुआ है वही भाजपा के वरिष्ठ नेता वकील चन्द वर्मा लाखन माजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी अधूरे विकास कार्यो को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे है जोकि हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि वे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनजीत सिंह दहिया को हरियाणा सरकार के किसी भी आयोग में अहम जिम्मेवारी देकर उनका हौंसला बुलंद करें।  

Comments