Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


एमडीडी ऑफ इंडिया की शिकायत पर गोहाना रोड़ पानीपत से एंटी हूयमेन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा अलग-अलग दुकानों पर बाल श्रम कर रहे दो बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति में पेश किया गया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 11, 2024 Tags: , , , ,

-देसराज कॉलोनी स्थित डी आर एम पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संजय कुमार ने कहा कि बेहतर जीवन और भविष्य हर बच्चे का अधिकार।

BOL PANIPAT : पानीपत शहर के गोहाना रोड स्थित बाजार में काम कर रहे दो बच्चों को एमडीडी ऑफ इंडिया की शिकायत मिलने पर मानव तस्करी विरोधी इकाई के सदस्यों ने रेस्क्यू कराया और बाल कल्याण समिति पानीपत में पेश किया। जहां इन दोनों बच्चों की काउंसलिंग की गई और उसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को बाल देखभाल देखभाल गृह पानीपत भेज दिया गया। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के तत्वाधान में काम कर रही एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा ‘ न्याय तक पहुंच’ कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे बचपन बचाओ आंदोलन के तहत आज पानीपत को बाल श्रम से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट की कार्रवाई में एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल रविंदर, हेड कांस्टेबल ज्योति और एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था से अजय चौहान मौजूद रहे।

एमडीडी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के गंभीर प्रयासों व अभियान के बावजूद आज भी देश में बाल श्रम एक गंभीर समस्या बनी हुई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और एमडीडी द्वारा संयुक्त रूप से पानीपत को बाल श्रम के अभिशाप से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। पानीपत जिलाधीश द्वारा भी जिला टास्क फोर्स के माध्यम से पानीपत से बाल श्रम को खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के बाल श्रम व बाल शोषण की सूचना बाल कल्याण समिति में दें ताकि बच्चों को एक बेहतर भविष्य दिया जा सके।
इसी के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज एमडीडी ऑफ इंडिया की पानीपत टीम से जिला समन्वयक संजय कुमार ने देस राज कॉलोनी में डी आर एम पब्लिक स्कूल, अजय और काजल ने आर्य कन्या स्कूल, दीपिका ने समालखा के डिकाडला राजकीय उच्च विद्यालय में हजारों छात्र छात्राओं और दीपिका ने डिकाडला आंगनवाड़ी केंद्र व पायल ने रिसालू आंगनवाड़ी केंद्र में ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक कर उन्हें शपथ दिलाई। डी आर एम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुदेश शर्मा ने कहा कि एमडीडी ऑफ इंडिया की यह पहल बेहद सराहनीय है और स्कूली छात्र छात्राएं इस मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। वहीं आर्य कन्या स्कूल प्रिंसिपल स्वीटी ने कहा कि लड़कियों को अपने तरीके से जीवन जीने के लिए मजबूती से बाल विवाह नामक बुराई के खिलाफ लड़ने होगा।

Comments