टीडीआई मालिक ,भू माफिया और अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचकर किया गया सैकड़ो करोड़ का घोटाला: स्वामी
BOL PANIPAT ( 15 अक्टूबर) जन आवाज सोसाइटी के सदस्यों ने जोगेंद्र स्वामी पूर्व जिला पार्षद के नेतृत्व में टीडीआई में पार्क , ग्रीन बेल्ट, यूडीलैंड और सड़क की सरकारी जमीन को धोखाधड़ी, जालसाजी , षड्यंत्र और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच कर किए गए सैकड़ो करोड़ के घोटाले के मामले में लघु सचिवालय में जमकर नारेबाजी करके उपायुक्त के नाम तहसीलदार वीरेंद्र गिल को ज्ञापन सोपा इस अवसर पर जोगिंदर स्वामी ने बिल्डर,भू माफिया और अधिकारियों की मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कई महीनो से उनके द्वारा आंदोलन किया जा रहा है इस बारे में दो बार डीटीपी को ज्ञापन देकर सार्वजनिक स्थलों की फर्जीवाड़ी से रजिस्ट्री करने की प्रमाण सहित जानकारी दी उसके बाद आयुक्त नगर निगम को उनके अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी जमीनों की प्रॉपर्टी आईडी बनाने की जानकारी प्रॉपर्टी आईडी सहित दी तहसील कार्यालय द्वारा सभी नियमों को ताक पर रखकर टीडीआई मालिक और भूमाफिया को फायदा पहुंचाने की नियत से करोड़ों की स्टांप ड्यूटी चोरी करने और सार्वजनिक स्थलों की रजिस्ट्री किए जाने की जानकारी दी लेकिन यह सब अधिकारी हमारी शिकायतों पर अपनी कमाई का साधन तलाश रहे हैं
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा होने के बावजूद जिला प्रशासन खामोश बैठा है हरियाली के लिए छोड़ी गई जमीन जहां पेड़ पौधे लगने चाहिए थे वहां पर कंक्रीट के भवन बनाकर आने वाले भविष्य का गला घोटने का कार्य अधिकारियों द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि पूरे शासन प्रशासन को इस घोटाले की जानकारी होने के बावजूद भी मामले को लटकाने का कार्य किया जा रहा है छोटा अधिकारी से लेकर बड़े अधिकारी तक इस भ्रष्टाचार की दलदल में डूबे हुए हैं अधिकारियों द्वारा जांच कमेटी गठित करने की बात करके सीधे रूप से टीडीआई मालिक ,उसके मैनेजरों,भू माफिया और अधिकारियों को बचाए जाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस मामले में टीडीआई की आरडब्ल्यूए के प्रधान की मिली भगत की भी जांच की जानी चाहिए क्योंकि जहां सार्वजनिक स्थलों को बेचा जा रहा है इस मामले में आरडब्ल्यूए के प्रधान ऐसे भ्रष्ट लोगों को अपना समर्थन दे रहे हैं जबकि उनकी जिम्मेदारी वहां के स्थानीय लोगों के लिए होनी चाहिए थी
उन्होंने जिला प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि टीडीआई का लाइसेंस कैंसिल करना, फर्जी तरीके से की गई रजिस्ट्रीयो को तत्काल प्रभाव से रद्द करना और इस भ्रष्टाचार में शामिल टीडीआई मालिक उसके मैनेजर और इसमें शामिल अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करके इन जगहों पर बने अवैध भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाता तो वे महानिदेशक कंट्री टाउन प्लानिंग विभाग चंडीगढ़ के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और उसके बाद विधायकों के यहां प्रदर्शन करके इस भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे
इस अवसर पर डीपी ग्रोवर,रंजीत भोला, सरदार कवलजीत सिंह, कुलदीप शर्मा अजय राणा ,ईश्वर बैरागी ,सुमित शर्मा , जयवीर चौहान ,विक्की शर्मा ,मनोज कुमार , प्रदीप स्वामी ,विकास स्वामी , विक्की भोकर ,प्रदीप भराड़ा, रविंद्र कबीरपंथी, ,भागमल नैन ,पिंकी कपूर ,गोविंद सैनी , कालू राठी ,नरेंद्र बैरागी,सुरेंद्र सिंगला,पम्मी सैनी, राजकुमार,सोनू उपस्थित थे

Comments