नशा तस्कर को 21.46 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया.
BOL PANIPAT 26 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सिवाह बस अड्डा के पास एक नशा तस्कर को 21.46ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान टिंकू निवासी मांडी के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि उनकी एक टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की मांडी गांव निवासी टिंकू नशा करने व बेचने का आदी है। टिंकू मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए सिवाह बस अड्डा के पास आएगा।
सूचना का पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम सिवाह बस अड्डा के पास पहुंची तो टीम को गांव की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान टिंकू पुत्र रामफल निवासी मांडी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने हेरोइन को पोलोथीन में पैक कर जेब में था। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 21.46ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह खुद हेरोइन का नशा करने का आदी है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। अपनी नशे की लत पूरी करने व नशा बेच शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले जीन्द निवासी एक युवक से 25 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से कुछ हेरोइन उसने राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी और कुछ खुद नशा करने में खर्च कर दी। बची 21.46ग्राम हेरोइन को बुधवार को पानीपत में बेचने की फिराक सिवाह बस अड्डा के पास आया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर उसके खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने व नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने वीरवार को आरोपी नशा तस्कर टिंकू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments