जुआ खेलते आठ युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 6460 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 01 जनवरी 2025, थाना किला पुलिस ने मोहाली गांव स्थित खेल स्टेडियम में जुआ खेल रहे आठ युवकों को काबू किया। इन आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश व दाव पर लगी 6460 रूपए की नगदी बरामद की।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाइवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को थाना किला पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मौहाली गांव में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव में बने खेल स्टेडियम में गेट के पास आठ युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आठ युवकों को काबू कर मौके से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 6460 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान साहिद, अफसार, ताहिर, बंटी, तौसिन, इस्लाम, राजकुमार व फुरकान निवासी मौहाली के रूप में बताई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना किला में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments