Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाला आरोपी काबू. तीन मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 जनवरी 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने मोबाइल स्नेचिंग करने वाले एक आरोपी को स्काई लार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्नेच किये तीन मोबाइल फोन बरामद किये है। आरोपी की पहचान रवि निवासी सेठी चौक के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्काईलार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रवि पुत्र सुभाष निवासी कुमाहर मोहल्ला सेठी चौक के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने सेक्टर 25 निवासी अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर 12 दिसम्बर को एक्टिवा पर सवार होकर सेक्टर 12 में एक युवक से उसका मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल के कवर में 1500 रूपए कैश भी था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्नेच किया उक्त मोबाइल फोन बरामद किया। मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रविंद्र पुत्र सौरन निवासी सेक्टर 24 की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में दो अन्य मोबाइल स्नेचिंग करने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उक्त दोनों मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल फोन के मालिक की पहचान न होने पर दोनों मोबाइल कब्जा पुलिस में लिए।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और वारदात में शामिल फरार उसका साथी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की एकाएक कर उक्त वारदातों को अंजाम दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments