मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने होप हॉस्पिटल का रिबन काटकर उद्घाटन किया।
BOL PANIPAT , 14 जनवरी। हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को पानीपत के होप हॉस्पिटल का रिबन काटकर उद्घाटन किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय जागलान व एडमिन सुनील मराठा ने पंचायत मंत्री का बुके देकर स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह पानीपत जिला के लिए खुशी की बात की अब बच्चों के इलाज के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं। पंचायत मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का भी यही उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा अस्पताल खोले जाएं और लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रखा जाए। इस कड़ी में डॉक्टर अजय जागलान ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
पंचायत मंत्री ने कहा कि यहां लोगों को अच्छा और सस्ता इलाज मिलेगा। होप हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पर डॉक्टर अजय जागलान व एडमिन सुनील मराठा ने पंचायत मंत्री का आभार प्रकट किया।

Comments