Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर हरियाणा सरकार कि अनूठी पहल है : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 14, 2025 Tags: , , , , , ,

 BOL PANIPAT : 14 जनवरी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में मंगलवार को जिला सचिवालय के मीटिंग हॉल में डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने नागरिकों की शिकायतें सुनी। डीसी की अध्यक्षता में आज लगे समाधान शिविर में कुल 35 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
डीसी ने समाधान शिविरों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा जनसंवाद में आने वाली हर शिकायत पर सीएम सेल की ओर से लगातार समीक्षा होती है। ऐसे में अधिकारी शिकायतों को निश्चित अवधि में पूरा करें।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार कि अनूठी पहल है। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक ही छत के नीचे सभी अधिकारी मौजूद रहते हैं तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। नागरिकों को अपनी शिकायत के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। सरकार द्वारा यह बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है।
समाधान शिविर में आज डीसी के सामने बिजली, पानी, आधार, परिवार पहचान पत्र, जमीनी मामले सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें आई। इन सभी मामलों में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि इन सभी पर गंभीरता के साथ काम करें। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी शिकायतें हर रोज 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिवरों में अपनी शिकायतें रखें। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Comments