Tuesday, October 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 26 अक्टूबर तक कुल 179077.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 27, 2026 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 27 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 26 अक्टूबर तक कुल 179077.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 18472.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 150642.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 8222.5 मीट्रिक टन व मुच्छल 1721.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11015.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 3956 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 20.5 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7039 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 6668.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  पी.आर 1282 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 781 मीट्रिक टन, मुच्छल 42.5 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4563 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 13831 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3325 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1024 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9482 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 19141 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 6539 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 1208 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10883 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 511 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 30507.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2479 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 951 मीट्रिक टन, मुच्छल 474 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 26584 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 97914 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 891 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 4238 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 92091 मीट्रिक टन, मुच्छल 694 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 169280 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 155693.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4358.6 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 9228.3 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 8844 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7016.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1827.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 6407.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5233.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1173.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 12814 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10338 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2476 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 17023 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 11633 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5390 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 29487 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 27476.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2010.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 94705 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 93996 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 708.7 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply