Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 का आयोजन भव्य, दिव्य और यादगार साबित होगा: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 8, 2025 Tags: , , , , ,

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के मुकाबले 23, 24 और 25 जुलाई को शिवाजी स्टेडियम और आर्य पीजी कॉलेज में होंगे

खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराई जाएगी बेहतरीन खेल किट

हर डेस्टिनेशन पर मौजूद रहेगी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस

BOL PANIPAT , 8 जुलाई। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 को सफल एवं यादगार बनाने को लेकर उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी और आयोजन से संबंधी कमेटी का गठन एसडीएम की अध्यक्षता में करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने एसडीएम को संभावित डेस्टिनेशन का दौरा करने के भी निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाडिय़ों के लिए ठहरने व भोजन की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरते। इस राज्य राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में खो – खो और तलवार बाजी के रोचक मुकाबले होंगे।

    उपायुक्त ने बताया कि इस महाकुंभ की तिथि में परिवर्तन किया गया है पहले ये आयोजन 11 जुलाई से 13 जुलाई तक होना थे लेकिन अब इनकी तिथि में परिवर्तन किया गया है अब यह आयोजन 23 जुलाई से 25 जुलाई को होगा।

  उपायुक्त ने बताया कि दो इवेंट के इस राज्य स्तरीय आयोजन में खो खो के मुकाबले शिवाजी स्टेडियम में व तलवारबाजी के मुकाबले आर्य पीजी महाविद्यालय में होंगे। उपायुक्त ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय पाल मलिक को 4 एम्बुलेंस डेस्टिनेशन पर तैनात करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कानूनी व्यवस्था के लिए डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    उपायुक्त ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न जिलों के 1104 बेहतरीन खिलाड़ी अपने दोनों डिसिप्लिन में प्रतिभा का प्रदर्शन करने आ रहे हैं। उन्हें अच्छी किट उपलब्ध कराए व डेस्टिनेशन तक ले जाने व लाने की व्यवस्था पर ध्यान देंना होगा।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में लडक़े और  लड़कियों के खो – खो और तलवारबाजी के रोचक मुकाबले होंगे। महाकुंभ में 1104 दोनों इवेंट के खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। खिलाडिय़ों को खेल विभाग बेहतरीन खेल किट भी उपलब्ध कराएगा।

उपयुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि लडक़े व लड़कियों के खो – खो इवेंट के मुकाबले शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। आस पास ही उनके ठहरने की व्यवस्था की जाएगी जबकि तलवारबाजी के मुकाबले आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित होंगे लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था भी आर्य पीजी कॉलेज हाल में करने के उपायुक्त ने निर्देश दिए।

  उपायुक्त ने बताया कि खेल महाकुंभ में ऑफिशियल के लिए ठहरने व खाने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उप पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला लोक संपर्क अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम की कमेटी का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, सीएमओ विजय पाल मलिक, जिला खेल अधिकारी धुरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, डीआईपीआरओ सुनील बसताडा, आर्य पीजी कॉलेज प्रिंसिपल जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments