राज्य सरकार ने गौशालयों के बजट में की वृद्धि 48 करोड़ से बढ़कर किया 510 करोड़ :विकास पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार
-प्रदेश सरकार गौशालाओं के उत्थान को लेकर कटिबंध
-सरकार दे रही गौशालाओ में सोलर सिस्टम लगाने पर 90% सब्सिडी
-गौशाला आयोग बनाकर सरकार गौशालाओं का बढ़ाया मान
-शाहपुर व नौल्था में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विशेष कार्यकर्मों का हुए आयोजन
BOL PANIPAT ,14 जनवरी, हरियाणा के विकास पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने नौल्था व शाहपुर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं के उत्थान को लेकर कटिबद्ध है। गौशालाओं के लिए जो बजट निर्धारित किया गया था उसे 48 करोड़ से बढ़कर 510 करोड़ रुपए कर दिया गया है। प्रदेश की 6208 गौशालाओं में 216 करोड़ की किस्त भी जारी कर दी गई है। मंत्री ने शाहपुर व नौल्था में गौशाला के उत्थान को लेकर 11–11 लाख रुपए की मदद करने की घोषणा भी की । उन्होंने बाबा लाठे वाला के लिए 5 लाख रुपए का अनुदान अलग से देने की भी घोषणा की। गौशाला में पहुंचने पर मंत्री का गौशाला कमेटी द्वारा पगड़ी पहनकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। मंत्री ने ग्रामीणों को पंचकूला में होने वाले ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चेयरमनों के सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
विकास पंचायत एवं खनन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला आयोग का गठन किया गया ।यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
मंत्री ने कहा कि गौशालाओं के मूत्र को उपयोग में लाया जा रहा है इसको लेकर पिंजौर व फरीदाबाद में संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। यमुनानगर व हिसार में गोबर के संयंत्र लगाए गए हैं ताकि प्रोमो खाद तैयार किया जा सके व किसानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंच सके।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओ में साढे चार लाख गौ माता व नंदी हैं। गौशालाओं में सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है। गौशालाओं में लगाए जा रहे सोलर सिस्टम पर 90% सब्सिडी का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है। सरकार गौशालाओं को मूल भूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है।
विकास पंचायत एवं खान मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो गांव 100 गायों की गौशाला स्थापित करेगा उसे पोने एकड़ व जो गांव 1000 से ज्यादा गोसाला के लिए गौशाला स्थापित करेगा उसे 7:30 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा और भी जमीन उपलब्ध कराने की उन्होंने बात की
मंत्री ने कहा कि गांव में गोचरण भूमि को ठेके पर देने का प्रावधान है उसके ठेके से आने वाली आय को गौ के पालन पोषण व रख रखाव व उत्थान के लिए खर्च किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा गो के छोटे बच्चों को 10 गाय को 20 व नंदी को 25 रुपए सरकार द्वारा लालन पालन को लेकर उपलब्ध करने का प्रावधान किया गया है।
मंत्री ने कहा कि गाय पालन से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं है । हर ग्रामीण को अपने घर में 1 गाय रखनी चाहिए ।उन्होंने नौल्था गोशाला कमेटी के अनुरोध पर गौशाला के लिए बायोगैस की मंजूरी के संबंध में कार्य करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी गौशालाओं को आधुनिक गौशाला बनाया जाएगा। इस पर कार्य किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास को लेकर प्रयत्न शील है है। प्रदेश के हर गांव में लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान की जाएगी ।इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश के 19 हजार तालाबो का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पहली कड़ी में 6 हजार तालाबों का जीर्णोधार होगा।अमृत सरोवरों पर लाइट की व्यवस्था होगी। इस पर कार्य किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गांव की फिरनियों को पक्का किया जाएगा उन पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश के हर गांव के श्मशान घाट को पक्का किया जाएगा ।पानी, शेड की व लाइटों की प्रॉपर व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने गौशालाओं की प्रगति भी जानी व हर संभव मदद करने का आश्वासन भी शाहपुर और नौल्था की
गौशाला कमेटी को दिया।
इस मौके पर एसडीओ सत्य प्रकाश मलिक, प्रिंसिपल बलिंद्र गलिया बुडशाम, जसवीर टीटाना , आनंद मलिक,पीटीआई सुरेंद्र, पूर्व सरपंच नरेंद्र नांदल, जिले सिंह, बलवान सिंह हवा सिंह, सूरजभान, राम सिंह जागलान, राजेंद्र जागलान, सुखबीर नौल्था,नरेश जागलान, राजबीर पटवारी आदि मौजूद रहे।

Comments