Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


अब सक्षम युवाओं को विभाग देगा 75 प्रतिशत मेहनताना, बाकी रोजगार विभाग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 14, 2023 Tags: , , , ,

प्रदेश में जारी सक्षम युवा रोजगार पॉलिसी में हुआ बदलाव.

BOL PANIPAT : 14 मार्च। प्रदेश में चल रही सक्षम युवा रोजगार पॉलिसी के तहत बदलाव किया गया है। अब तक सक्षम युवा किसी भी विभाग में काम कर रहे थे, उन्हें 100 घण्टे का मेहनताना रोजगार विभाग की ओर से दिया जाता था। रोजगार विभाग के नए आदेशों के अनुसार अब सक्षम युवाओं को इस मेहनताना का 75 प्रतिशत उस विभाग को करना होगा जिसमें सक्षम युवा डयूटी दे रहे हैं। जोकि सीधे सक्षम युवा के खाते में दी जाएगी। इसी कड़ी में बाकी 25 प्रतिशत की राशि रोजगार विभाग द्वारा दी जाएगी।
जिला रोजगार विभाग अधिकारी डॉ. रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम युवा रोजगार योजना के तहत प्रदेश भर में युवाओं को हर महीने 100 घण्टे का काम दिया जाता है। एक घण्टे के 60 रूपये के हिसाब से मेहनताना तय है। इसके अनुसार एक महीने में 100 घण्टे के 6 हजार रूपये सक्षम युवाओं को मिलते थे। उन्होंने बताया कि अब नए आदेशों के अनुसार 6 हजार रूपये में से 4500 रूपये सम्बंधित विभाग देगा, जिसमें सक्षम युवा कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने उन्हीं विभागों को मेहनताना देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में रोजगार विभाग के निदेशालय ने सभी जिला के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों सहित सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर इसे लागू करने के निर्देश दिए।

Comments