आई.बी.महाविद्यालय में ‘वस्त्र वितरण- एक पहल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आई.बी.महाविद्यालय में संस्कारशाला क्लब, एन.सी.सी इकाई और एन.एस.एस के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘वस्त्र वितरण- एक पहल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस नेक कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग के द्वारा किया गया| डॉ. गर्ग ने कहा की वर्तमान में हमारे आस-पास कई ऐसे लोग है जिनके पास तन ढकने के लिए पर्याप्त वस्त्र नहीं है और जैसा की ठंड का मौसम अपने चरम पर है तो हम सब का दायित्व बनता है की ऐसे लोगों की हर संभव मदद करनी चाहिए| उन्होंने आगे बताया की स्टाफ और क्लब ने मिलकर जरूरतमंद लोगों के लिए 150 पैकेट्स ऊनी वस्त्र, कंबल , जूते इत्यादि के तैयार कर दिए हैं और इन्हें अंसल सुशांत सिटी में लेबर क्लास के गरीब तबके के लोगों को वितरित किए गए एवं फ्लाईओवर के नीचे बैठे जरूरतमंद लोगों को वितरित किये गए |
कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा करना तथा गरीब और जरूरतमंद लोगो के लिए कुछ करना एक सराहनीय कार्य है और हर एक को इससे जुड़ना चाहिए | एन.सी.सी प्रभारी डॉ. नरवीर और एन.एस.एस प्रभारी प्रो खुशबू ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से तीनों इकाइयों के सदस्य इस नेक काम को सफल करने के लिए कार्यरत थे | इस अवसर पर डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. परवीन , प्रो अजय पाल, प्रो माधवी , राममेहर शर्मा, प्रिंस उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. विनय भारती, प्रो अंजलि गुप्ता, प्रो. पूजा , प्रो मिलन शर्मा , टिंकू और गणेश ने मुख्य रूप से भूमिका निभाई |
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक समिति के महासचिव एल.एन. मिगलानी और प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने संस्कारशाला क्लब , एन.सी.सी इकाई और एन.एस.एस के सभी सदस्यों को बधाई दी

Comments