Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी. जिले में 62 जगहों पर पुलिस ने नाके लगा की वाहनों की चेकिंग.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 15, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिहं आईपीएस के निर्देशानुसार पानीपत पुलिस ने जिला में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए सीलिंग प्लान तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को साय 4 बजे से 6 बजे तक सीलिंग प्लान के तहत जिले में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पटाखे छोड़ने वाली दो बुलेट बाइक इंपाउंड की।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि सीलिंग प्लान बनाकर प्लान के तहत अतिरिक्त फोर्स लगाए बिना अचानक से कच्चे व पक्के रास्तों पर नाकाबंदी की गई। पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा सीलिंग प्लान का अच्छी तरह से जायजा लिया गया। सीलिंग प्लान के तहत जिले में 12 नाके स्थाई तौर पर लगाए गए हैं। इनके साथ ही अस्थाई तौर पर 50 नाके लगाए गए हैं। सीलिंग प्लान के तहत सभी पीसीआर और राइडर भी अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौजूद रहेंगी।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा है कि पुलिस का प्राथमिक कार्य व कर्तव्य आमजन की सुरक्षा व अपराधों पर नियंत्रण रख कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखना है। जिसके लिए पुलिस गश्त, नाकाबंदी आदि कार्रवाई का सहारा लेती है। इसके साथ ही जिले के किसी हिस्से में अचानक कोई बड़ी संवदेनशील घटना घटित हो जाए या घटित होने की संभावना है तो ऐसे हालातों में आपात स्थिति से निपटने के लिए सीलिंग प्लान बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि सीलिंग प्लान का सीधा अर्थ है कि जिले की सीमा में अपराधी अपराध करके सीमा से बाहर भागने न पाए और सीलिंग प्लान के अनुसार लगाई गई नाकाबंदी अनुसार अपराधी पकड़े जाए। इसी उद्देश्य के लिए जिला में अचानक कोई संवेदनशील लूट, डकैती, आतंकवादी घटना के घटित होने व घटित होने की संभावना में विचार विमर्श के बाद एक इमरजेंसी सीलिंग प्लान वर्तमान हालात के अनुसार तैयार किया गया है।
अगर कोई भी संवेदनशील घटना जिले के किसी भी हिस्से में घटित होती है या होने की संभावना है तो सूचना मिलने पर कंट्रोल रूप से मैसेज जारी होते ही तुरंत नाकाबंदी करके जिले की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। 10 से 15 मिनट के दौरान ही सभी नाके अलर्ट हो जाएगे।
सीलिंग प्लान में समय समय पर बदलाव भी किए जाएंगे। प्रत्येक थाना क्षेत्र में सड़क के अलावा कच्चे रास्तों की भी पहचान की जाएगी, जहां से आपराधिक प्रवृत्ति के लोग फरार हो सकते है।

Comments