Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


न्याय नही मिला तो बेटी के साथ सुसाइड करुँगी : महिला पुलिसकर्मी. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 19, 2025 Tags: , , , , ,

-मीडिया में दिए पति कि दूसरी शादी के सारे प्रूफ महिला पुलिसकर्मी ने

BOL PANIPAT (प्रदीप )हरियाणा पुलिस की  महिला पुलिसकर्मी  अब किसी भी सूरत में पीछे नही हट रही. महिला पुलिसकर्मी ने पति कि दूसरी शादी के फ़ोटोग्राफ मीडिया के सामने पेश कर दिए है. जिससे मामला अब उलझ गया है. अब विदेश में बैठे पति पर कार्यवाही कि तलवार लटक गयी है. महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि अब भी न्याय नही मिला तो वो अपनी बेटी के साथ सुसाइड करेगी. महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि उन्हें अब महिला आयोग पर ही यकीन है. पुलिस रेप के आरोपी देवर को  गिरफ्तार नहीं कर रही. लेकिन वो हार नही मानेगी आखिरी दम तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी.

मामला -आपको बता दे कैथल में महिला आयोग कि चेयरपर्सन के सामने  पुलिसकर्मी ने विदेश बैठे पति पर दूसरी शादी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद महिला आयोग कि चेयरपर्सन ने विदेश बैठे पति को फटकार लगाई और दस दिन के अंदर इण्डिया आने को कहा था.

Comments