Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


12 अवैध कॉलोनियों में 5 अवैध निर्माणों को तोडक़र धवस्त किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 जनवरी। जिला नगर योजनाकार की ओर से गत दिवस विभिन्न 12 अवैध कॉलोनियों में 5 अवैध निर्माणों को तोडक़र धवस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार सुनील अंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवाह, पसीना खुर्द, रिसालु, उझा, उग्राखेड़ी, झाजपुर खुर्द, बहरामपुर, छाजपुर कला और राजाखेड़ी गांव के करीब 34 एकड़ रकबे में यह अवैध कॉलोनियों बसाई जा रही हैं। जिनमें से विभिन्न सडक़, पक्के रोड़, सीवर लाईन, निर्माणाधीन घर, चार दिवारी और विभिन्न गोदामों सहित डीपीसी को तोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि जिला में यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इसलिए कोई भी आम नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्लाट ना खरीदे और ना ही इनमेें घर या अन्य निर्माण ना करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लाट लेने से राजस्व के नुकसान के साथ-साथ आमजन को भी नुकसान उठाना पड़ता है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों से अपील की गई है और इसका प्रचार-प्रसार भी किया गया है।

Comments