ट्रैफिक नियमों का पालन करने से अपनी जिंदगी के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रहती है :सुदेश कुमार शर्मा
BOL PANIPAT , 6 जनवरी– ट्रैफिक नियमों का पालन करने से अपनी जिंदगी के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रहती है। यह अपील जिला सत्र एवम न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा पर वाहनों को रिफ्लेक्टर टेप लगाते हुए उन्हें जागरूक करते हुए कही। जिला सत्र एवं न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि सर्दियों के मौसम में धुंध ज्यादा पड़ती है और वाहनों में विजिबिलिटी कम हो जाती है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चला गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इससे खुद तो सुरक्षित होते ही हैं। साथ-साथ दूसरे भी सुरक्षित रहते हैं।

Comments