Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


सीएम विंडों से जुड़ी समस्याओं को लेकर हर सप्ताह होगी समीक्षा बैठक : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 21, 2025 Tags: , , , , ,

-ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का कम से कम समय में करें निस्तारण
-आईटीआर में क्वालिटी पैदा करें अधिकारी।

BOL PANIPAT , 21 जनवरी। सीएम विंडों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर मंगलवार को उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला सचिवायल में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  उपायुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी ईमानदारी से कार्य करके कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण करें। अब सीएम विंडो से जुड़ी समस्याओं को लेकर हर सप्ताह समीक्षा बैठक होगी। जिसमें सीएम विंडों पर आने वाली समस्याओं के निदान की प्रगति को जाना जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि जो अधिकारी समीक्षा बैठक में गैर हाजिर रहते हैं उनको कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। उपायुक्त ने सीएम विंडो से जुड़ी जिन विभागों की पैंडेन्सी बचती है उन विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसके प्रति गंभीर हों व निस्तारण में ओर तेजी लाएं क्योंकि स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सीएम विंडों पर आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है।
         उपायुक्त ने निस्तारण न होने के ठोस कारण भी जाने व एक एक करके संबंधित विभागों के एचओडी से जानकारी ली। ज्यादातर समस्याएं जिनका अभी तक समाधान नहीं हुआ तहसील व खंड एवं विकास पंचायत से जुड़ी हुई मिली।
उपायुक्त ने बताया मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों से सीएम विंडो में पहुंची समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक कर चुके है। मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान सीएम विंडों, में पहुंच रही समस्याओं के निदान पर है। उपायुक्त ने विशेष तौर पर खंड विकास पंचायतों अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से जुड़ी समस्याएं ज्यादा है जल्द से जल्द उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।
  सीएम विंडो को लेकर समीक्षा बैठक में जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल मलिक ने संबंधित विभागों के समक्ष उनके विभाग से जुड़ी समस्याओं को बताया। इस मौके पर जिन विभागों की ज्यादा पैंडेन्सी बचती है उन विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं का निस्तारण न होने के बारे में जानकारी दी।
    इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम इसराना अश्विनी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, एलडीएम राजकुमार, डीडीपीओ मनीष मलिक, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, तहसीलदार विरेन्द्र गिल, सौरभ शर्मा, ललिता, एसडीओ पशु चिकित्सक विभाग श्री भगवान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नितीन, शक्ति सिंह, राजेश, पशु चिकित्सक अशोक लोहान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments