मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत जिलाधीश ने विभिन्न स्थलों पर अधिकारियों को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए ।
BOL PANIPAT : 15 अगस्त–मुख्यमंत्री नायब सिंह के शुक्रवार को गांव थीराना में दौरे के दृष्टिगत जिलाधीश डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत धारा 16(1 )और 17 (2) के दृष्टिगत आदेश जारी कर विभिन्न स्थलों पर अधिकारियों को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार थीराना गांव में कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, मतलौडा हेलीपैड पर बीडीपीओ सुमित बक्शी, कारकेड के साथ तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र कुमार और क्रू मेंबर के साथ नायब तहसीलदार मतलौडा अनिल कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वीरवार को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव थीराना में आयोजित किया जा रहे आपकी बेटी हमारी बेटी सम्मान समारोह के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह महिला एवं बाल विकास विभाग के आपकी बेटी हमारी बेटी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन, और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री असीम गोयल भी भाग लेंगे। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वे इस कार्यक्रम में अपनी ड्यूटी का निर्वहन ठीक प्रकार से करें और कोई भी कोताही ना बरतें। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments