24 जनवरी को निकाला जाएगा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन पंचायतों का ड्रॉ
BOL PANIPAT : 23 जनवरी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिला सचिवालय सभागार में दोपहर 12:30 बजे बिहोली, 1:30 बजे मतनौली और 2:30 बजे धर्मगढ़ गांव की तीन पंचायतों का ड्रॉ उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में निकाला जाएगा। इस ड्रॉ में महानिदेशक हाउसिंग फॉर ऑल विभाग पंचकूला की ओर से भी प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Comments