भारत स्काउट एण्ड गाईड के 22 सदस्यीय दल को तेलंगाना के त्रीचि के लिए रवाना किया.
BOL PANIPAT , 24 जनवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम से भारत स्काउट एण्ड गाईड के 22 सदस्यीय दल को तेलंगाना के त्रीचि के लिए रवाना किया और अपनी शुभकामनाएं भी दी। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी से 3 फरवरी तक भारत स्काउट एण्ड गाईड की डायमंड जुबली के लिए 22 सदस्यीय दल रवाना किया गया है। जो वहां आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स आदि मौजूद रहे।

Comments