व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु करियर वार्ता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT , 28 जनवरी। रोजगार विभाग, हरियाणा द्वारा प्रदेश भर में 31 जनवरी 2025 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोधापुर, पानीपत में व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु करियर वार्ता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जिला रोजगार अधिकारी डॉ. ऋतु चहल ने प्रार्थियो को परीक्षाओ के दौरान अध्ययन की आदतों व परीक्षाओ की तैयारी के बारे में जागरूक किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ. ऋतु चहल ने अपने वक्तव्य में कहा कि अच्छे अध्ययन की आदतें और सही तरीके से की गई तैयारी विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सफलता की ओर मार्गदर्शन करती हैं। परीक्षाओं के नजदीक आते ही विद्यार्थियों को अपनी तैयारी को और अधिक लक्ष्य केंद्रित बनाना चाहिए, अपने अध्ययन सामग्री कोछोटे-छोटे हिस्सों में बांटे और प्रत्येक अध्ययन सत्र के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करें, प्रत्येक विषय के लिए निश्चित समय निर्धारित करें और उस शेड्यूल का पालन करें। समयसमय पर – छोटे ब्रेक लेना भी जरूरी है। नींद, व्यायाम और सही आहार मानसिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। एक स्वस्थ शरीर अध्ययन और एकाग्रता में सुधार करता है। इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य की तरह महत्वपूर्ण है। ध्यान, गहरी सांस लेने के अभ्यास और हल्का व्यायाम तनाव को कम करने में मदद करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
डॉ. ऋतु चहल ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम समय तक न टालें। जल्दी शुरू करने से आपको समय मिलेगा जो आप पुनरावलोकन, संदेहों को दूर करने और सामग्री को सही से समझने में उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि नोट्स को बारबार पढऩे के बजाय-, सामग्री पर आत्मपरीक्षण करें। अंतराल पुनरावलोकन का – तरीका) स्पेस्ड रिपीटिशन) लंबी अवधि में याद रखने में मदद करता है। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री जय कुंवर आदि मौजूद रहे।

Comments