Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


देश के विकास में उद्योगों की अहम योगदान: मंत्री राव नरबीर सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 28, 2025 Tags: , , , ,

-मंत्री ने होम टैक्सटाइल प्रदर्शनी का रिबन काट कर उद्घाटन कर अवलोकन किया

-टैक्साईल एसोशिसनों के पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष रखी इंडस्ट्री से जुड़ी मांगे

BOL PANIPAT , 28 जनवरी। हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को स्थानीय अनाज मंडी में पीएचडीसीसीआई  द्वारा आयोजित होम टैक्सटाइल प्रदर्शनी का विधिवत रूप से रिबन काट कर उद्घाटन किया व प्रदर्शनी का अवलोकन कर आधुनिक मशीनों द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया,अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज व पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र ने बुके देकर उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री स्वागत किया।
    उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद टैक्साईल एसोशिसनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उत्पादन के साथ-साथ उद्योग की तरक्की भी देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाती है। छोटे-छोटे देशों की ग्रोथ अच्छी खासी है। इसके पीछे यही कारण है कि वहां के लोगों द्वारा उद्योग को बढ़ावा दिया जाता है।
  उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री ने कहा कि उद्योग को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर जो नई उधोग पॉलिसी बनाई जा रही है उसमें उद्यामियों को मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इसके निर्माण को लेकर उद्योगपतियों की राय ली जा रही है। उद्योगपतियों पर किसी भी तरह से नई पॉलिसी को थोपा नहीं जाएगा। सबका सहयोग लेकर नई पॉलिसी का निर्माण किया जाएगा। जब चारों तरफ से तसल्ली होगी तभी नई पॉलिसी आउट की जाएगी। उन्होंने भविष्य में नई पॉलिसी आने की संभावना भी जताई।
      उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री ने कहा कि हरियाणा उद्योग के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां कानून व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। प्रदेश में उद्योगों के लिए अच्छा वातावरण है। उद्यमियों क ो लोगों का पूरा सहयोग मिलता है। केंद्र सरकार द्वारा उद्योगों को लेकर प्रदेश में अनेक योजनाएं प्रस्तावित है जिन पर जल्दी कार्य होगा।
  उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री  ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में विकास को लेकर नई गति प्रदान कर रही है। प्रदेश की जनता ने अच्छा बहुमत देकर जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का मान सम्मान बढ़ाया है उसके नतीजे भी प्रदेश की विकास को लेकर अच्छे होंगे।
        उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह की विकास को लेकर कटौती नहीं की जाएगी। पलायन की जो स्थिति बनी हुई थी उसको लेकर समाधान करने की कोशिश की गई है। उसमें एसफलता भी मिली है।
  मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमें और महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। प्रदेश में पॉलिथीन का बनाना व उसका इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद है। इस पर अधिकारियों को और मजबूती से कार्य करना होगा। पॉलिथीन का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी घातक है व इसको गले में 400 साल का समय लग जाता है। हमें इस पर गौर करना चाहिये। उगर इसी तरह हम पालिथिन का उपयोग करते रहे तो 16 पीढिय़ां गुजर जाने तक भी पॉलिथीन खत्म नहीं हो सकता।
    उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री ने कहा की एनसीआर में शादि के सीजन में 10 करोड़ कार्ड का वितरण होता है। ऐसा अनुमान है।  इतनी बड़ी संख्या में कार्ड की छपाई होती है इसे बहुत से पेड़ कटते हैं तभी जाकर कागज बनता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों की शादियां व्हाट्सएप के जरिए निमंत्रण भेजकर की है। व्हाट्सएप के जरिये निमंत्रण भेजने से खर्च कम होता है व समय की बचत होती है व कम समय में हम अच्छे परिणाम तक पहुंचतें हैं।
    हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने कहा कि इंडस्ट्री में सुविधाओं का अभाव है। इसे हब बनाने के लिए और ध्यान रखना होगा । सरकार को इसके लिए और कदम उठाने होंगे । उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी कई समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा।
इंडस्ट्री प्रिंसिपल सेक्रेटरी डी सुरेश ने कहा कि आत्म निर्भर टैक्सेशन पॉलिसी के तहत भविष्य में काफी बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कि 13.500 करोड़ का यहां एक्सपोर्ट होता है। 3500 करोड़ का ग्रांट रिलीज हो चुका है। उन्होंने इंडस्ट्रीज से संबंधित समस्याओं पर भी समाधान की बात कही। पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने टेक्सटाइल की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने कहा कि कुछ समय जरूर लगेगा लेकिन समाधान निश्चित रूप से किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व इंडस्ट्री के पदाधिकारी द्वारा उनका व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सज्जन कुमार जैन,धीरज चहल एचसीएस,एडवोकेट लोकेश जैन,नवीन सैठ,कपील बुद्धि राजा, गुरदर्शन अग्रवाल, संजीव चावला के अलावा टैक्सटाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Comments